दुनिया है कि गोशा-ए-जहन्नम
हर वक़्त अज़ाब-ए-इलाही तौबा
– शमीम जयपुरी

This, that, and all between.
दुनिया है कि गोशा-ए-जहन्नम
हर वक़्त अज़ाब-ए-इलाही तौबा
– शमीम जयपुरी

Even when there are no strings
you are still a Puppet
frail, exposed, vulnerable
paper glued to a bamboo stick
hanging on the wall
your life a game
soulless, voiceless
your limbs at mercy – creek
your raised arm
a tame shallow protest
your knees bent limp
in listless surrender
to the ruthless regime.
We, the Puppets of the land
Resolve, to hang by the wall.
– RA, 12 May 2022

So proud to have two pictures by Sanna Irshad Mattoo on Ishtihaar Calendar 2022 (A Long Winter in Paradise). A big Thank You and Congratulations to Sana on winning the coveted Pulitzer together with three other Reuter photographers. This is just the beginning, may you continue to win many more awards and accolades and continue your work for Kashmir.


Kami Rita scales Everest (8849m) for the 26th time. Humne to Anand Parbat bhi 26 baar nahi chadha (I haven’t been atop Anand Parbat 26 times). Congratulations @KamiRitaSherpa.

सपनों में
कोई भी चला आता है
जाना अनजाना
दोस्त दुश्मन
चोर साध
कभी बेखटक
कभी छुप कर
बिन बुलाये
बिन बताये
सपनो का अँधेरा
सब सोख लेता है
डर धोखा छल ।
सपनों में
धुंधला जाते हैं चेहरे
जैसे शीशे पे फिसलती
पानी की बूंदों के परे
मायावी छलावी बिम्ब।
नामालूम, अपने पराये।
अधखुली आँखों से
पहचान नही पाते हम
दुश्मन का कपट रूप।
सपनों में
हम समझ नहीं पाते
दुश्मन का
सम्मोहन मंत्र
कमज़ोर और निर्बल
हम देख नहीं पाते
उसका वशीकरण जाल
निर्जीव निद्रा में
वो करता है हठ संभोग।
सपनों में
ढाल के परे
हम देख नहीं पाते
दुश्मन के भाव
उसके पैंतरे
और अस्र शस्त्र।
सपनों में
दुश्मन
छुपा लेता है अपने
नुकीले खंजर और
झूमती कुचलती चाल।
सपनों में
हम बेबस हो जाते हैं
सपनों में
हम लड़ नहीं पाते
दुश्मन से
सपनों में
वो हमसे
चालाकी कर
प्यार जताने लगता है
सपनों में दुश्मन
हमबिस्तर हो जाता है।
दुश्मन सरीख़े
सपने क्यूँ नहीं आते
दिन के उजाले में
खुली आँखों के सामने
You must be logged in to post a comment.