Lemon Tree very pretty – नींबू

मोतियों सी सफ़ेद, गोल, मुलायम और उतनी ही खूबसूरत नींबू के फूल की कलियाँ देखी हैं कभी? दूर से ब्लासम से भी नाजुक लगने वाले और दिन में चटक से निकल आने वाली ये कलियाँ रात होते होते खिलती हैं। रात को ये हवा में हिलती डाली पर चमचमाते जुगनू सी दिखती हैं। पाँच पंखुड़ियाँ और पीले रंग के स्टेमन वाली कलियों की एक खास गंध होती है और इनके खट्टे मीठे पतों तो लाजवाब होते हैं। अपनी महकती गंध के चलते ये फूल देर शाम में मधुमाखियों और कीड़ों को आकर्षित करते हैं। वसंत के मौसम की ठंडी रातों के बाद इनमें भर-भर कर फूल खिलते हैं, जैसे आजकल हमारे अपने नींबू के झाड पे हैं। मूनफ्लावर और चमेली जैसे फूल इसी के साथ के हैं जो शाम और रात को खिलते हैं। एक टहनी में कलियों के साथ नीबू बनने भी शुरू हो चुके हैं। इस गर्मियों में शिकंजी बना करेगी , हर रोज़।

​नींबू से जुड़ी हमारी लोक कथाएँ और मुहावरे सिर्फ उसे बुरी नज़र से बचाव या श्राप हटाने में माहिर समझते हैं। पर क्या आपको पता है कि ‘दुर्भाग्य की देवी ​अलक्ष्मी’ को प्रसन्न करने के लिए ​नींबू को  मिर्च के साथ मिलाकर खाया जाता है। कहा जाता है कि धन-दौलत की देवी लक्ष्मी की बहन अ​लक्ष्मी को खट्टी और मसालेदार चीजें बहुत पसंद हैं। उन्हें किसी घर या दुकान में प्रवेश करने से रोकने के लिए, लोग दरवाजे पर एक नींबू और सात मिर्च लटका देते हैं ताकि ​अलक्ष्मी की भूख मिट जाए और वे अंदर आए बिना ही चली जाएं। वैसे बच्चों की कहानियों में जादुई नींबू के पेड़ का भी जिक्र आता है, जिसके पत्तों और नींबू से किसी भी बीमारी को ठीक किया जा सकता हैं। 

The content describes the beauty and characteristics of lemon flower buds, which are white, round, and delicate. The buds bloom at night, appearing like glowing fireflies as they sway in the wind. Each flower has five petals and a distinct fragrance, attracting bees and insects in the evening. After the cool nights of spring, the buds flourish, alongside other evening-blooming flowers like moonflowers and jasmine. The description evokes a connection to nature, highlighting the presence of both blooming flowers and the beginning of fruit formation on the branches. The anticipation for making refreshing lemonade in summer is also expressed.

Who insults a flower?

Who insults a flower?

Even when a thorn pricks you

who talks bad of a bud?

The spring doesn’t harm

but in summer you don’t hit 

            a leafless tree

You don’t apologize 

if you run down a flower, do you?

‘Before you succeed you must learn to fail.’