Lemon Tree very pretty – नींबू

मोतियों सी सफ़ेद, गोल, मुलायम और उतनी ही खूबसूरत नींबू के फूल की कलियाँ देखी हैं कभी? दूर से ब्लासम से भी नाजुक लगने वाले और दिन में चटक से निकल आने वाली ये कलियाँ रात होते होते खिलती हैं। रात को ये हवा में हिलती डाली पर चमचमाते जुगनू सी दिखती हैं। पाँच पंखुड़ियाँ और पीले रंग के स्टेमन वाली कलियों की एक खास गंध होती है और इनके खट्टे मीठे पतों तो लाजवाब होते हैं। अपनी महकती गंध के चलते ये फूल देर शाम में मधुमाखियों और कीड़ों को आकर्षित करते हैं। वसंत के मौसम की ठंडी रातों के बाद इनमें भर-भर कर फूल खिलते हैं, जैसे आजकल हमारे अपने नींबू के झाड पे हैं। मूनफ्लावर और चमेली जैसे फूल इसी के साथ के हैं जो शाम और रात को खिलते हैं। एक टहनी में कलियों के साथ नीबू बनने भी शुरू हो चुके हैं। इस गर्मियों में शिकंजी बना करेगी , हर रोज़।

​नींबू से जुड़ी हमारी लोक कथाएँ और मुहावरे सिर्फ उसे बुरी नज़र से बचाव या श्राप हटाने में माहिर समझते हैं। पर क्या आपको पता है कि ‘दुर्भाग्य की देवी ​अलक्ष्मी’ को प्रसन्न करने के लिए ​नींबू को  मिर्च के साथ मिलाकर खाया जाता है। कहा जाता है कि धन-दौलत की देवी लक्ष्मी की बहन अ​लक्ष्मी को खट्टी और मसालेदार चीजें बहुत पसंद हैं। उन्हें किसी घर या दुकान में प्रवेश करने से रोकने के लिए, लोग दरवाजे पर एक नींबू और सात मिर्च लटका देते हैं ताकि ​अलक्ष्मी की भूख मिट जाए और वे अंदर आए बिना ही चली जाएं। वैसे बच्चों की कहानियों में जादुई नींबू के पेड़ का भी जिक्र आता है, जिसके पत्तों और नींबू से किसी भी बीमारी को ठीक किया जा सकता हैं। 

The content describes the beauty and characteristics of lemon flower buds, which are white, round, and delicate. The buds bloom at night, appearing like glowing fireflies as they sway in the wind. Each flower has five petals and a distinct fragrance, attracting bees and insects in the evening. After the cool nights of spring, the buds flourish, alongside other evening-blooming flowers like moonflowers and jasmine. The description evokes a connection to nature, highlighting the presence of both blooming flowers and the beginning of fruit formation on the branches. The anticipation for making refreshing lemonade in summer is also expressed.

Tree-node named Shafa

​How quickly they heal and how elegantly reshape their scars and wounds. Around the same time last year a severe storm and bludgeoned a large branch node off this tree leaving a gash which felt dreadfully painful. In less than an year it has strongly shaped itself to a lion?, a bear? or maybe a large faced monkey or even a dog. Whatever the shape be, it has fascinated me every morning. The walk is never complete without cupping it in my hand each day, like a live pet. It has been christened Shafa. How is the name? – 08 June 2025

आब-ओ-हवा ही ख़राब है मुल्क की, इस बेचारे पेड़ का क्या क़ुसूर है।

आब-ओ-हवा ही ख़राब है मुल्क की, इस बेचारे पेड़ का क्या क़ुसूर है।

If humans take inspiration from nature why not the other way round. Art can mimic its surroundings When weird is normal. This tree, for your information, is inside a cremation ground. The creative expression you see is entirely NATURAL and devoid of any external intervention. The caretaker and attending pandit vouches for the authenticity of the tree, its talent and the artwork you see. 

The Seven Year Itch as expressed by a tree. (27 January 2022. We had gone for the cremation of Nalini Taneja’s mother)

वो क्या कहा था मियां ग़ालिब नें 
ज़ख्म के भरने तलक नाख़ून न बढ़ आएंगे क्या  

ये सब पेड़ का अपना किया धराया है।  यहाँ आकर कौन ऐसी हरकत करेगा, इस जगह ? नहीं नहीं मैं नहीं मानता और पंडत इतना ठरकी  तो नहीं दिखता। यकीन मानिये ये पेड़ शमशान ग्राउंड अन्दर खड़ा है, उस जगह जहाँ लोग लाश को जलाने से पहले इकठ्ठा होते हैं।