पतंग और पेड़

कुछ तो रिश्ता होगा
पतंग और पेड़ का !!!
जड़ और उड़ान का
डोर और डाल का
पत्तों और झोल का
कुछ तो रिश्ता होगा  ! IMG_20180821_094503_2
कुछ तो इश्क़ होगा
ऊँचे-ऊँचे उड़ने में
कटने और जुड़ने में
हवा से लिपटने में
पाखियों से मिलने में।
कुछ तो रिश्ता होगा
पतंग और पेड़ का?
कौन लिपट रहता है ऐसे
कौन हो रहता है तुम्हारा
और बना लेता है
अपनी ही डोर का फंदा।
कुछ तो रिश्ता होगा  !!
25 August 2018

मुखड़े 

सुंदर हैं जिनके मुखड़े
अन्दर हैं कितने दुखड़े
ये कौन जनता है।
दिखने में जो हंसी हैं
लगने में जो जवां हैं
अन्दर की किस घुटन से
वो हो चुके हैं बुड्ढे
ये कौन मानता है।
– राजेंद्र

Necropsy

Her tender skin sprouts
green shoots
a wreath,
at the foot of tree
she was buried.

On the trunk
her face appeared, a
morphed stump.

The bark, her coffin
split, where demons clawed.

A number, worms out
indelible scars, 452.

Frozen chambers of mortuary
await the next,
a child, a girl, a dalit, a musalman.
A cattle herder.
Or, the silent you, you and you.

 

To the 8 year old Kathua girl, durgged, raped and murdered.