They killed Gandhi

They killed Mahatma Gandhi for they hated him and his idea of equality, brotherhood and diversity. The hate that killed him and hundreds of thousand others won’t stop at the doorstep of the other… one day it will come knocking at your door too. Stop them from destroying the diversity of India. Speak up and stand against the politics of hate. #HatePoliticsNotInMyNameThe graphic is a part of the Poster designed by Rajinder Arora for a play directed by Mk Raina . Background photo ©H.Cartier Bresson/Magnum Photos

Poster of a play performed in Delhi

Legends Cricket

There is something very special about this man. In international cricket, Ravi Shastri’s presence and his word carries weight, on or off the field. And here he carries a copy of the souvenir designed and printed by @Ishtihaar for Legends League Cricket 2022 in Oman  #BossLogonKaGame. Catch it at  #llct20 @llct20 www.llct20.com (picture courtesy sportstiger.com) @Vijay Lokpally @Pradeep Magazine

तुकबंदी में प्रेम संवाद

<Early in the Pratahkal> सुबह-सुबह किलोल या इश्कबाज़ी करने वाले ख़ासे रंगीन मिज़ाज़ी होते होंगे या फिर शायद उन्हें वक़्त ही वही मिलता होगा (बकौल फैज़ साहेब के ‘कुछ इश्क़ किया कुछ काम किया’ सरीके) . सुबह की सैर के बाद हाथ पैर हिला कर कसरत नुमा कुछ कर रहा था। सामने की तरफ, पेड़ों के झुरमुट से परे बंगले के बाहर लॉन में एक माली और उससे करीब दस फुट दूर ड्राइंग रूम में डस्टिंग करती बाई के बीच कनखियों और मुस्कुराहटों का आदान-प्रदान और आँख मटका चल रहा था। तिरछी नज़रों से दोनों अगल-बग़ल भी झाँक रहे थे। तुकबंदी में प्रेम संवाद कुछ ऐसा रहा होगा 


माली : सजनी, हम भँवरा  तुम फ़ूल 
बाई : सजना, तुम झाड़न हम धूल  

Random thoughts for a Mynah

Having escaped the talons of a swooping raptor s/he thinks it was a battle won. Hurt and cold she sits there giving me these smug looks. Having lost a couple of feathers she cant fly and has to contend with hopping from plant to plant with no food in sight. Though hungry, she will not allow me to come close but wants the roti and bread.

Your Na tou My-nah.

भीगा हुआ जाड़ा

“मेरा बस चले तो बादलों में फाये टाँक दूँ या इन्हें रफ़ू कर दूँ…” याद भी है ये किसने कहा था? तुम ने, हाँ तुम ही ने । ऐसा ही दिन था, बिलकुल आज सा मौसम। रात भर बरसा था और फिर वो जनवरी की ठण्ड। इतनी ही सर्दी थी या शायद इस से ज़्यादा थी। उस रोज़ तो हलकी हवा भी चल रही थी। कोहरे में छिपी सीली सर्दी और बारिश का भीगा जाड़ा तुम्हे कत्तई अच्छा नहीं लगता था। और फिर तुम्हे सर्दी भी तो जल्दी पकड़ लेती थी, छींके, आँख से पानी और खाँसी। बिना किसी बात के चेहरा रुआंसा हो जाता था। बार बार पोंछने से तुम्हारी नाक भी लाल हो जाती थी। पर कुछ भी कहो ठण्ड का मौसम मस्त होता था वर्ना कब तुम चिपक के बैठती थी। कोहरा, जाड़ा, तुम और बाइक राइड 

<इन यादों से हम वक़्त की सिलवटें उतार रहें हैं पर ये तस्वीर बारिश रुकने के बाद सड़क पे जमा हुए पानी में आसमान, धुंधले सूरज और पेड़ के अक्स की है>

जाड़े की बारिश में भीगने का भी उतना ही मज़ा है जितना सावन में तर होने का बस सर्दी  का पानी थोड़ा रूखा होता है । और अगर बीमार पड़ने का डर ना हो तो मेरे जैसा सैर से वापिस ही न लौटे।