एक आलोचक को किसी किताब या उसके लेखक के बारे में कुछ इस तरह बात करते हुए सुनना—जैसे वह उस कृति में डुबकियाँ लगाते हुए उसका आनंद ले रहे हों—और फिर एक बातचीत में अपने सुनने वालों को भी उन्हीं लहरों पर साथ बहा ले जाना, हर किसी के बस की बात नहीं होती। घंटों तक किसी रचना का रस लेकर उस पर बात करना केवल कुछ ख़ास आलोचक ही कर सकते हैं। संजीव वही ख़ास आलोचक हैं, और मुझे उन्हें सुनने में बहुत मज़ा आता है।
अपनी टिप्पणी और समीक्षा से वे ऐसा माहौल बना देते हैं कि सुनने वाला मंत्रमुग्ध होकर बंधा रहता है और इस इंतज़ार में डूबा रहता है कि उस किताब या लेखक में छिपा कोई और अनदेखा रत्न सामने आए, जिसे वो ख़ुद नहीं ढूँढ पाया था। श्रीलाल शुक्ल की ‘राग दरबारी’ तो वैसे भी रत्नों की खान है—जितना गहरे उतरते जाइए, कुछ नया, कुछ क़ीमती और कुछ चमकीला मिल ही जाएगा। ख़ास तौर पर तब, जब उसे ढूँढने वाले संजीव हों और आस-पास इतने पारखी लेखक-श्रोता बैठे हों। दशकों पहले पढ़ी ‘राग दरबारी’ में फिर से डूबने और कुछ नया तलाशने के लिए मैं आज भी उतना ही उत्सुक रहता हूँ। पाचीस साल से संजीव Sanjeev Kumar को मिल रहा हूँ पढ़ रहा हूँ सुन रहा हूँ और हर बार महसूस करता हूँ काश कॉलेज में मुझे भी कोई ऐसा उस्ताद मिला होता।
कल शाम हुए इस कार्यक्रम की रवायती तस्वीर खींचने वाले ने भी हम सबको एक नया अंदाज़ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी—हालांकि हम सबके पीछे दीवार पर लगी तस्वीर से झाँकती कोई भद्र महिला न जाने हमारी किस बात पर मुस्कुरा रही थीं। शायद साहित्य की इस जीवंत महफ़िल और ‘राग दरबारी’ के चुटीले व्यंग्य की गूँज उन तक भी पहुँच रही थी, जिसने इस शाम को और भी यादगार बना दिया। तस्वीरें: एक को छोड़ कर सब रजनी द्वारा। #ShriLaLShukla#HansMagazine#RaagDarbariMuseo Camera, Centre for the Photographic Arts



